काजल राघवानी रांची में कर रही गौरव झा के साथ रोमांस


फिल्‍म 'नाम बदनाम' में अभिनेता गौरव झा और काजल राघवानी के साथ आनंद
मोहन पांडेय, सुनिता शर्मा, देव सिंह, शिखा स्‍वरूप, शीतल सिन्‍हा भी
मुख्‍य भूमिका में हैं


रांची - भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी इन दिनों
रांची की खूबसूरत वादियों में अभिनेता गौरव झा के साथ स्‍पॉट की गई हैं।
कहा जा रहा है कि इन दिनों काजल राघवानी और गौरव झा का रोमांस चरम पर है।
वे दोनों कई बार हाथों – हाथ लिये या एक दूसरे की आंखों में खाये हुए या
नौका विहार के दौरान मस्‍ती करते नजर आये हैं, जिसके बाद दोनों की
केमेस्‍ट्री के चर्चे सिने इंडस्‍ट्री में होने लगे हैं। उनकी तस्‍वीरें
भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।




लेकिन इस खबर में थोड़ा सा ट्विस्‍ट है, क्‍योंकि काजल राघवानी इन दिनों
अभिनेता गौरव झा के साथ चर्चित निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु की फिल्‍म
'नाम बदनाम' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्‍म का निर्माण कारजट्स डॉट के
बैनर तले किया जा रहा है, जिसकी निर्माता सभ्‍या हैं।


वहीं, वायरल हो रही इन तस्‍वीरों को लेकर काजल राघवानी ने कहा कि यह फिल्‍म के लिए अच्‍छी
बात है कि गौरव और हमारी केमेस्‍ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इससे हमें
उम्‍मीद है कि फिल्‍म 'नाम बदनाम' दर्शकों को पसंद आयेगी। इसमें मेरा
किरदार बेहद खास है, जिसके लिए मैंने खूब मेहनत भी की है। साथ ही काजल ने
ये भी कहा कि अब किसी को इस बात की शिकायत नहीं होनी चाहिए कि वे सिर्फ
एक अभिनेता के साथ ही काम करती हैं।

वहीं, गौरव झा ने कहा कि काजल राघवानी कलाकार के साथ – साथ बेहद संजीदा
इंसान भी हैं। उनके साथ काम करने में हमें खूब मजा आ रहा है। फिल्‍म के
सेट पर हमारी खूब बातें भी होती हैं। हम दोनों इस फिल्‍म में अपना सौ
फीसदी दे रहे हैं, ताकि फिल्‍म में कहानी के अनुसार हम न्‍याय कर सकें।
इसमें विष्‍णु शंकर बेलु का बेहद अहम भूमिका होती है।


फिल्‍म 'नाम बदनाम' में अभिनेता गौरव झा और काजल राघवानी के साथ आनंद
मोहन पांडेय, सुनिता शर्मा, देव सिंह, सिखा स्‍वरूप, शीतल सिन्‍हा भी
मुख्‍य भूमिका में हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी देवेंद्र
तिवारी, कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता, एक्‍शन हीरा यादव, कार्यकारी
निर्माता अमित भाले राव, लाइन प्रोड्यूसर रीतेश गुप्‍ता हैं।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा