दिल्ली दिव्यांग शिक्षक संघ द्वारा मीटिंग का आयोजन 


नयी दिल्ली , दिल्ली के नांगलोई इलाके की कविता कॉलोनी में दिल्ली दिव्यांग शिक्षक संघ(DDTA) के तत्वधान में दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अध्यापको की मीटिंग संपन्न हुई।


मीटिंग की अध्यक्षता सीनियर अध्यापक करमवीर ने की। दिल्ली दिव्यांग शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय सिंह अहलावत ने मंच सञ्चालन किया। इस मीटिंग में नीरज, उमेशचन्द शर्मा, संजय शास्त्री, अशोक, निजामुद्दीन कुरैशी सहित हजारों की संख्या में शिक्षक इकठ्ठा हुए। इस मीटिंग में लम्बे समय चली आ रही वेतन विसंगतियों पर  त्रिलोक बिष्ट ने विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह सरकार ग्रुप बी में रखे गए शिक्षकों को कम वेतन दे रही है, इसमें 16290, 18460 और 18750 वेतन मान छठे वेतन आयोग में दिए जाने की बाबत बात का जिक्र किया।


दिव्यांग श्रेणी से चयनित और कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षक करमवीर ने दिव्यांग शिक्षकों के पदोन्नति में आरक्षण को ख़त्म किये जाने पर दुःख व्यक्त किया साथ ही 1993 से विभाग और कोर्ट की लडाई के अनुभव गिनाये। DDTA के जनरल सेक्रेट्री सन्दीप तोमर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिक्षकों का अपने हितों की खातिर एक लम्बी लडाई लड़ने का आव्हान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिव्यांग शिक्षक भाइयों और सही वेतनमान के मुद्दों पर मैं हर मोर्चे पर आपका नेतृत्व करता रहूँगा। साथ ही उन्होंने समाज के दिव्यांगो के साथ किये जाने वाले व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की।


अंत में सभी महिला साथियों का भी धन्यवाद किया, जो इस लडाई में बराबर की भागिदार हैं। मीटिंग लगभग ढाई घण्टें चली जिसमें जल्दी ही वेतनमान सही करने, MACP, और दिव्यांगो के लिए पदोन्नति में आरक्षण सहित कई अहम् फैसले लिए गए, और इन्हें करने के उपायों पर भी विस्तार से विचार विमर्श हुआ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार