कीर्तिवर्धन का दृष्टि संसार का विमोचन और किशोर श्रीवास्तव की प्रदर्शनी "खरी-खरी" का प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर। यहां एसडी इंजिनियरिंग कालेज में प्रसिद्ध साहित्यकार और समाज सेवी (डॉ.) अ. कीर्तिवर्धन की काव्य पुस्तक 'कीर्तिवर्धन का दृष्टि संसार' का भव्य विमोचन कार्यक्रम अनेक अविस्मरणीय पलों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर किशोर श्रीवास्तव की जन चेतना कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी 'खरी-खरी' का आयोजन भी कालेज के प्रांगण में किया गया।



सुलभ इंटरनेशनल के डॉ. अशोक कु. ज्योति के मुख्य आतिथ्य और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस एन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मेरे साथ अलावा विशिष्ट अतिथियों में सर्वश्री बीबी चौरसिया (एसपी यातायात), विद्वान प्रवक्ता प्रो. (डॉ.) राम शर्मा एवं डॉ. गुंजन अग्रवाल आदि की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। इनके अलावा आश्चर्यजनक बात यह रही कि श्रोता वर्ग में भी नगर की अत्यंत प्रबुद्ध, वरिष्ठ और विद्वान साहित्यिक हस्तियां शामिल रहीं और पुस्तक तथा मेरी प्रदर्शनी पर उनके अमूल्य विचार सुनने का अवसर भी प्राप्त हुआ।



कार्यक्रम का अत्यंत सुंदर और रोचक संचालन कलाकर्मी पंकज शर्मा ने किया।



कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक साहित्यिक प्रतिभाओं सर्वश्री अमरीष गोयल, राकेश दुलारा, निशा मित्तल, मेहताब अहमद आज़ाद एवं सविता वर्मा एवं श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी का सक्रिय सहयोग रहा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा