आर्मी एविएशन कोर को विशिष्ट शौर्य और उल्लेखनीय सेवा के लिए 273 सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं


नासिक - राष्ट्रपति ने आर्मी एविएशन कोर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके खून और बलिदान ने हमारी प्रभुसत्ता की रक्षा की और देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि आर्मी एविएशन कोर के सदस्य सबसे कठिन क्षेत्रों और खराब मौसम में सच्ची ताकत बनकर उभरते हैं। भारतीय सेना और देश को उन पर गर्व है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी एविएशन कोर को नासिक में कलर प्रदान किया।


इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आर्मी एविएशन कोर को विशिष्ट शौर्य और उल्लेखनीय सेवा के लिए 273 सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। इससे कोर के जवानों की असाधारण बहादुरी और जोश का पता चलता है और यह हमारी सशस्त्र सेनाओं के सभी सैनिकों और अधिकारियों के लिए एक आदर्श है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना मिशन में सोमालिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य जैसे देशों में कार्य करते समय इन्होंने हमारे देश के उत्कृष्ट राजदूतों की भूमिका निभाई है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली