भोजपुरी शो क्‍वीन अक्षरा के स्‍टेज पर आते ही उनके फैंस हुए बेकाबू


अक्षरा सिंह इन दिनों कई फिल्‍मों की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। बावजूद इसके अपने चाहने वालों के लिए वे शो और कसंर्ट के लिए भी समय निकाल रही हैं। फिलहाल वे इन दिनों रितेश पांडेय के साथ भोजपुरी फिल्‍म 'दबंग दामाद' की शूटिंग भी कर रही हैं। उनकी कई फिल्‍में रिलीज पर हैं।         


भोजपुरी शो क्‍वीन अक्षरा सिंह के पावर पैक परफॉर्मेंस का, जिस पर इस कंसर्ट में आये तमाम लोग झूमते नजर आये। अक्षरा ने शो में जमकर धमाल मचाया। खुद भी नाची और अपने फैंस को भी नचाया। कसंर्ट में अक्षरा ने अपने गानों पर तो लोगों को खूब थिरकाया, साथ ही भोजपुरी और बॉलीवुड के फेमस सौंग पर भी उन्‍होंने शानदार तरीके से परफॉर्म किया, जिसके कायल उनके फैंस हो गए।


भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की लटके – झटके और अदाओं का दीवाना कौन नहीं है। अब तो उनकी आवाज भी लोगों को झूमने को मजबूर कर देती हैं। इसी की एक झलक अक्षरा सिंह के फरीदाबाद कंसर्ट में भी देखने को मिली, जब अक्षरा के स्‍टेज पर आते ही उनके फैंस बेकाबू हो गए। अक्षरा के इस कंसर्ट में लाखों की संख्‍या में भीड़ उमड़ी थी, जिसका अभिवादन अक्षरा ने अपनी दिलकश अदाओं के साथ किया। तो उनके फैंस ने भी अक्षरा को मोबाइल लाइट जला कर चीयर्स किया।


अक्षरा ने लाखों की संख्‍या में आये लोगों का शुक्रिया अदा भी किया और कहा कि आपका प्‍यार है, जो अक्षरा आपके साथ आपकी खुशियों की वजह‍ बनती है। आपके प्‍यार का मैं कायल हो गई। मुझे उम्‍मीद नहीं थी कि फरीदाबाद में मुझे आपसे इतना प्‍यार मिलेगा। आप लोगों ने मेरे कंसर्ट को सफल बनाया, इसके लिए आपका बहुत – बहुत आभार। आपके प्‍यार ने हमें हौसला दिया, जिस वजह से आज मैंने आपके साथ शो को इंजॉय किया।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड