ई-दंतसेवा वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च:डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम


नयी दिल्ली - ई-दंतसेवा पहला राष्‍ट्रीय डिजिटल प्‍लेटफॉर्म है, जो वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिये मुंह संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी प्रदान करता है। दांतों का खराब स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यक्ति के विकास के सभी आयामों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। दांतों का खोखला होना और समय-समय पर दांत संबंधी बीमारियां भारत के लोगों की आम शिकायत है। दांतों की संक्रामक बीमारियों से गंभीर रोग हो सकते है। एम्‍स तथा अन्‍य हितधारकों के सहयोग से मंत्रालय की यह पहल लोगों को मुंह संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जागरूक बनाएगी।


केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ई-दंतसेवा वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्‍च किये। मुंह संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी के लिए यह पहला राष्‍ट्रीय डिजिटल प्‍लेटफॉर्म है। डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य की दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है। वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिेये ई-दंतसेवा 100 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी। डॉ. हर्षवर्धन ने दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेन पुस्तिका तथा वॉयस ओवर भी जारी किया।


ई-दंतसेवा में राष्‍ट्रीय मुंह संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम, सभी दंत कॉलेजों और सुविधाओं की सूची, जानकारी व संचार संबंधी सामग्री तथा एक अनूठी विशेषता 'लक्षणों की जांच' आदि शामिल हैं। इनमें दांतों की देखभाल, रोगों से बचाव, इलाज के तरीकों को भी शामिल किया गया है। उपयोगकर्ता नजदीकी दांतों के अस्‍पताल की भी जानकारी प्राप्‍त कर सकता है। वेबसाइट में जीपीआरएस मार्गदर्शिका/तस्‍वीरों/सैटेलाइट तस्‍वीरों को भी शामिल किया गया है।


दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल जानकारी प्राप्‍त करने का प्राथमिक तरीका है। मुंह संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य की ब्रेल पुस्तिकाएं और वॉयस ओवर से उन्‍हें दांतों के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी प्राप्‍त होंगी। कार्यक्रम में दो दृष्टिबाधित बच्‍चों ने ब्रेल पुस्तिका पढ़कर यह प्रदर्शित किया कि ये पुस्तिकाएं उनके लिए अत्‍यधिक उपयोगी है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड