केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार वितरित किए


"पासवान ने कहा कि भारत की संस्कृति, परम्परा और भाषा देश की विरासत है। अंग्रेजी अंतिम भाषा है जो इस देश में आई। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से हिन्दी को बढ़ावा देने और दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्रालय में एक हिन्दी प्रकोष्ठ होना चाहिए, जो यह सुनिश्चित करे कि सभी कार्य हिन्दी में हो रहें है या इनका हिन्दी में अनुवाद किया जा रहा है"


नयी दिल्ली -केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कृषि भवन में उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार-2019 वितरित किए। इस अवसर पर पासवान ने कहा कि दुनिया के प्रत्येक देश की अपनी भाषा है। महात्मा गांधी और सुभाष चन्द्र बोस जैसे नेता हिन्दी भाषी नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने हिन्दी को राष्ट्र भाषा के रूप में अपनाने का समर्थन किया। उन राजनेताओं ने महसूस किया कि भारत में हिन्दी ही एकमात्र भाषा है जो अंग्रेजी का स्थान ले सकती है, क्योंकि यह सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है और इसे आसानी से समझा भी जा सकता है।   


उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अविनाश के.श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सरकारी कार्यों में हिन्दी के महत्व के बारे में बताया। यह गर्व का विषय है कि हिन्दी पखवाड़ा के दौरान प्रतिभागियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।


इस अवसर पर पासवान ने यशपाल शर्मा द्वारा रचित कविता संग्रह 'बेटियां' को जारी किया। यशपाल शर्मा उपभोक्ता मामले विभाग में राजभाषा प्रभाग के संयुक्त निदेशक हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार