खादी और ग्रामोद्योग को 5.88 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला


नयी दिल्ली - केवीआईसी ने पहली बार गिफ्ट कूपन योजना, 2017 में शुरू की थी और अब तक 89.29 करोड़ रुपये के गिफ्ट कूपन बेचे जा चुके हैं। इस साल के शुरूआत में केवीआईसी को ऑयल इंडिया लिमिटेड से 7.03 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। ओआईएल ने अपने 14,064 कर्मचारियों के लिए खादी गिफ्ट कूपन लिए थे। इसी तरह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने भी अपने 800 कर्मचारियों के लिए 80 लाख रुपये के कूपन खरीदे थे।


खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) से 5.88 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त किया है, जो गेल के 23,504 कर्मचारियों के लिए खादी गिफ्ट कूपनों के रूप में है। गेल देश भर की अपनी सभी इकाईयों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारियों को 2,500 रुपये का खादी गिफ्ट कूपन प्रदान करेगा। कर्मचारी इन कूपनों से खादी और ग्रामोद्योगों के उत्पाद खरीद सकेंगे। इस आशय के एक समझौते पर केवीआईसी और गेल ने हस्ताक्षर किए थे।


केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा प्राप्त होने वाले इस तरह के बड़े ऑर्डरों से न केवल दस्तकारों की आय में इजाफा होगा, बल्कि नये उद्यमी भी बेहतर रोजगार के लिए खादी ग्रामोद्योग से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गेल, ओएनजीसी, आईईसी, आईओसी, एमआरपीएल, ओआईएल, जे.के. सीमेंट और बीईई द्वारा पिछले दिनों जो ऑर्डर मिले थे, उनका खादी दस्तकारों की आजीविका में बढ़ोत्तरी हुई और नये रोजगार के अवसर पैदा हुए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा