पहली बार मिग-29 भारत से बाहर किसी अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेगा

​​​​


नयी दिल्ली - भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल मिग-29 और सी-17 विमान, मिग-29 रॉयल एयरफोर्स ओमान के यूरोफाइटर टाइफून, एफ-16 और हॉक के साथ युद्ध अभ्यास में भाग लेंगे। इस अभ्यास से दोनों वायुसेनाओं के बीच आपसी परिचालन के दौरान अंतरसंक्रियता में बढ़ोत्तरी होगी और इससे एक-दूसरे की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को जानने का अवसर उपलब्ध होगा।


भारतीय वायु सेना, रॉयल एयरफोर्स ओमान (आरएएफओ) के साथ एक्स ईस्टर्न ब्रिज - V नामक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही है। यह अभ्यास एयरफोर्स बेस मसीरा में  17 से 26 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। पिछला अभ्यास एक्स ईस्टर्न ब्रिज -IV जामनगर में 2017 में आयोजित किया गया था। पहली बार मिग-29 लड़ाकू विमान भारत से बाहर किसी अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेगा।


इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना की भागीदारी से व्यावसायिक बातचीत, अनुभव, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा इससे वायुसैनिकों को अंतर्राष्ट्रीय माहौल में परिचालन करने का एक अच्छा अवसर भी उपलब्ध होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास