पेट्रोलियम उत्पादों की डीलरशिप / डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोलने के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है


नयी दिल्ली - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की डीलरशिप / डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोलने के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है। सबसे बड़ी ध्यान देने की बात यह है कि डीलरशिप/डिस्ट्रीब्यूटरशिप नियुक्त/प्रदान करने के विषय में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं होती। तेल विपणन कंपनियां व्यवहार्यता अध्ययन के आधार पर स्थानों की पहचान करती हैं तथा संबंधित चयन दिशा-निर्देशन के अनुसार डीलरों के लिए विज्ञापन जारी करती हैं।


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ अवांच्छित लोगों ने 'एलपीजी वितरक केन्द्र' के जरिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नाम और लोगों का इस्तेमाल करते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की डीलरशिप / डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोलने के लिए अनुमोदन पत्र जारी किया है।


 इसलिए आम जनता को सलाह दी जाती है कि वह ऐसे विज्ञापन/अनुमोदन पत्र पर कोई ध्यान न दें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास