भोजपुरी सिनेमा को ख्‍याति शर्मा के रूप में मिली ग्‍लैमरस ब्‍यूटी


जयपुर में जन्‍मी राजस्‍थानी ब्‍यूटी ख्‍याति शर्मा अब तक पंजाबी व दूसरे अन्‍य रिजनल इंडस्‍ट्री में जलवा बिखेर चुकी हैं, जिसके बाद अब वे भोजपुरी फिल्‍मों में आने की तैयारी कर रही हैं। इसका वार्मअप उन्‍होंने पवन सिंह के साथ एक म्‍यूजिक वीडियो के जरिये किया और उन्‍होंने इस बात के संकेत भी दिये हैं, जल्‍द ही वे भोजपुरी सिनेमा के साथ दर्शकों के सामने आयेंगी। और वे अपनी अदाकारी से भोजपुरिया दर्शकों को दीवाना बनायेंगी।



फिल्‍म इंडस्‍ट्री में यूं तो खूबसूरत और सम्‍मोहक अदाकारों की कमी नहीं है, लेकिन जल्‍द ही इंडस्‍ट्री को ख्‍याति शर्मा के रूप में एक और ग्‍लैमरस ब्‍यूटी मिलने वाली है। जी हां, आपने सुपर स्‍टार पवन सिंह का वायरल गाना 'हमार वाला डांस' तो जरूर देखा होगा। उस गाने में ख्‍याति सिंह पहली बार सुपर स्‍टार पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आयीं थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया था। लेकिन अब खबर ये है कि ख्‍याति शर्मा सिल्‍वर स्‍क्रीन पर भी अपनी ग्रैंड इंट्री को तैयारी कर रही हैं।



आपको बता दें कि 14 नवंबर को ख्‍याति शर्मा का जन्‍मदिन था । उससे पहले उन्‍होंने बताया कि पवन सिंह के साथ म्‍यूजिक वीडियो कर खूब मजा आया, लेकिन अब वे जल्‍द ही एक अच्‍छी खबर देने वाली हैं। ख्‍याति शर्मा कहती हैं, 'मुझे भोजपुरी बेहद प्‍यारी लगी, इसलिए मैं अब भोजपुरी फिल्‍में भी करना चाहती हूं। जल्‍द ही मैं इसके बारे में बताऊंगी।'


ख्‍याति शर्मा मूलत: राजस्‍थान से आती हैं, लेकिन भोजपुरी इंडस्‍ट्री की ओर रूझान को लेकर उन्‍होंने कहा कि भाषा से ज्‍यादा अच्‍छा काम मेरे लिए मायने रखता है। मेरे लिए अभिनय अहम है और उसे मैं कैमरे के सामने जीना चाहती हूं। मैं हमेशा वैसे प्रोजेक्ट पर काम करना चाहूंगी, जिसमें मेरा किरदार दमदार हो और दर्शकों के बीच सहज हो। मैं हमेशा पहले कहानी को प्राथमिकता दूंगी।



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड