CCI ने अमेजन डॉट कॉम द्वारा फ्यूचर कूपन्‍स में हिस्‍सेदारी खरीद के लिए मंज़ूरी दी


नयी दिल्ली - भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अमेजन डॉट कॉम एनवी इन्‍वेस्‍टमेंट होल्डिंग्‍स एलएलसी (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा फ्यूचर कूपन्‍स (प्राइवेट) लिमिटेड (एफसीएल/लक्षित कंपनी) में हिस्‍सेदारी खरीद को स्‍वीकृति दे दी।


 कंपनी के वोटिंग और गैर-वोटिंग इक्विटी शेयरों के लगभग 49 प्रतिशत की खरीद से जुड़ा हुआ है। प्रस्‍तावित अधिग्रहण में एफसीएल, फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड और फ्यूटर रिटेल लिमिटेड से जुड़े कुछ अन्‍य घटक कदम शामिल हैं। अधिग्रहणकर्ता विश्‍व भर में अन्‍य कंपनियों में निवेश करने के व्‍यवसाय में शामिल है। यह अमेजन डॉट कॉम, इंक. (एसीआई) की एक प्रत्‍यक्ष सहयोगी कंपनी है और इसका वास्‍ता अमेजन समूह से है। एसीआई दरअसल अमेजन ग्रुप का परम मूल निकाय है।


एफसीआरपीएल प्रबंधन सलाहकार सेवाओं के साथ-साथ वस्‍तुओं एवं सेवाओं की ट्रेडिंग में संलग्‍न है और इसने फ्यूचर कंपनी समूह में भी निवेश कर रखा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास