दीपक दिलदार ने कुशीनगर महोत्‍सव में मचाया धमाल


दीपक दिलदार अभी हाल ही में नेपाल में अपनी फिल्‍म 'लव के चक्‍कर' की शूटिंग कर के लौटे हैं और इन दिनों नये प्रोजेक्ट में लगे हैं। साथ ही वे कई स्‍टेज शोज भी कर रहे हैं।


भोजपुरी सिंगर - एक्‍टर दीपक दिलदार ने यूपी में आयोजित कुशीनगर महोत्‍सव में अपनी सिंगिंग से खूब धमाल मचाया और सबों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्‍हें साथ मिला भोजपुरी की सुपर शो क्‍वीन अक्षरा सिंह, हॉट निशा दुबे और पूनम दुबे का, जिन्‍होंने उनके एक से बढ़कर एक गानों पर पावर पैक परफॉर्मेंस दिया। दीपक दिलदार ने अक्षरा सिंह के साथ मिलकर कुशीनगर में लोगों को खूब झूमाया, तो निशा और पूनम के साथ मिलकर खूब मस्‍ती भी की।

शो के बाद दीपक ने आयोजनकर्ता विनय राय का आभार जताया और कुशीनगर महोत्‍सव की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमें भारतीय संस्‍कृति की जड़ों से जोड़ता है। इसमें मुझे परफॉर्म करना का सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ। साथ ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्‍गजों के साथ मंच साझा करने का मौका मिला। इस आयोजन में भागीदारी को लेकर मैं पहले से उत्‍साहित था। लेकिन यहां दर्शकों और आयोजनकर्ताओं से जो प्‍यार मुझे मिला, वो अनएक्‍सपेक्‍टेड था। मैं सबों का आभारी हूं और खासकर यूपी की जनता का, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो पाया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार