गौरव झा की 'सईयां है अनाड़ी' की शूटिंग शुरू


गौरव झा, निर्देशक निलाभ तिवारी के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा कि निलाभ तिवारी के बारे में जितना मुझे पता है, उस हिसाब से वे बेहतरीन डायरेक्‍टर हैं। इस चीज को हम सेट पर फील भी कर रहे हैं। उनके साथ सेट पर सभी सहज हैं, जो किसी भी फिल्‍म की मेकिंग के दौरान बेहद जरूरी है। उन्‍होंने अपनी कोस्‍टार गुंजन पंत की भी जमकर तारीफ की और कहा कि गुंजन के साथ पहली फिल्‍म कर रहा हूं। फिर भी हमारे कनेक्‍शन अब तक अच्‍छे बन गए हैं और हम सेट पर एज ए फ्रेंड शूटिंग को खूब इंजॉय कर रहे हैं।


भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उभरते सुपर स्‍टार गौरव झा इंडस्‍ट्री के पहले ऐसे यंग अभिनेता हैं, जो बैक टू बैक कई फिल्‍में कर रहे हैं। कई फिल्‍में उन्‍होंने पूरी भी कर ली हैं, तो कई पाइप लाइन में हैं। इनमें से एक फिल्‍म 'सईयां है अनाड़ी' की शूटिंग इन दिनों मुंबई के खूबसूरत लोकेशन पर शुरू हो चुकी है। इस फिल्‍म में उनके अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की एंजेल गर्ल गुंजन पंत हैं और फिल्‍म के निर्देशक नीलाभ तिवारी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में गौरव झा का किरदार काफी खास है।


गौरव झा भी अपने किरदार को लेकर खूब एक्‍साइटेड नजर आये। इस बारे में उन्‍होंने कहा है कि फिल्‍म 'सईयां है अनाड़ी' की पटकथा काफी इंटरेस्टिंग है। कहानी रॉमकॉम वाली है और पूरी तरह से कमर्सियल है। भोजपुरी के दर्शकों के लिए यह फिल्‍म फुल इंटरटेंमेंट वाली है। मुझे उम्‍मीद है कि फिल्‍म जब भी बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होगी, दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इस फिल्‍म के गाने से लेकर संवाद, डांस, एक्‍शन, कॉमेडी तक सभी बाइलेंस होंगे। ऐसी फिल्‍में भोजपुरी सिनेमा में कम ही बनती हैं।


 फ़िल्म 'सईयां है अनाड़ी' में गौरव झा और गुंजन पंत के अलावा संजना राज, दीपक सिन्हा, राम मिश्र मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड