मुम्‍बई से अहमदाबाद तक विशेष पर्यटन पैकेज ‘हेरिटेज वीक’ की शुरूआत


मुंबई - 19 से 25 नवम्‍बर तक आयोजित होने वाले विश्‍व धरोहर सप्‍ताह-2019 के मद्देनजर भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) मुम्‍बई से एक विशेष पर्यटन पैकेज 'हेरिटेज वीक' की शुरूआत कर रहा है। यह आयोजन 22 से 25 नवम्‍बर, 2019 तक होगा। इस यात्रा को आईआरसीटीसी, पश्चिम ज़ोन कार्यालय, मुम्‍बई संचालित कर रहा है। इस पैकेज की अनोखी विशेषता यह है कि इसमें गुजरात की धरोहर तथा संस्‍कृति का परिचय मिलेगा।


इस यात्रा में यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल 'रानी की वाव' और प्रसिद्ध 'मोधेरा सूर्य मंदिर' शामिल हैं। अहमदाबाद शहर के आसपास स्थित स्‍थानों को भी इस यात्रा में रखा गया है। यात्रा के दूसरे दिन, यानी 23 नवम्‍बर 2019 को पर्यटकों को प्रसिद्ध यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल चंपानेर- पावागढ़ पुरातत्‍व पार्क भी ले जाया जायेगा।


इस यात्रा का महत्‍वपूर्ण आकर्षक पक्ष यह है कि पर्यटकों के समूह को विश्‍व के सबसे विशाल स्‍मारक 'स्‍टेचू ऑफ यूनिटी' का पर्यटन भी कराया जायेगा। पैकेज का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्‍ध है। अधिक जानकारी के लिए यात्री  8287931654/ 022-22644378 / 22632485  नम्‍बरों पर संपर्क कर सकते हैं।   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली