फिल्‍म ‘अगुआ’ में अमरीश सिंह का दिखेगा जलवा


मुंबई - फिल्‍म भोजपुरी समाज में दो परिवार के बीच रिश्‍ते कराने वाले को अगुआ कहते हैं। इस यूनिक कंसेप्‍ट पर यह फिल्‍म बन रही है। इसमें अमरीश सिंह का किरदार काफी अहम है। फिल्‍म के निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।

प्रोड्यूसर अनिल काबरा की भोजपुरी फिल्‍म 'अगुआ' की शूटिंग मुंबई के पनवेल स्थित गुप्‍ता स्‍टूडियो शुरू हो गई है। इस फिल्‍म में अभिनेता अमरीश सिंह भी मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में अमरीश सिंह का किरदार बेहद अहम है। 

 

अमरीश सिंह ने इस फिल्‍म को खास बताया है और कहा कि उनकी इच्‍छा थी कि वे अनिल काबरा की फिल्‍मों में काम करें, जो इस फिल्‍म से पूरी हो रही है। फिल्‍म की पटकथा काफी स्‍ट्रांग है, जो उन्‍हें बेहद पसंद आयी है। यह एक बेहद सामाजिक और पारिवारिक फिल्‍म है। फिल्‍म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म 'अगुआ' भोजपुरी में अपने तरीके का एक अलग सब्‍जेक्‍ट है, जो दर्शाता है कि भोजपुरी फिल्‍मों में भी विविधताएं आने लगी हैं। यहां भी कंसेप्‍ट पर काम हो रहा है।

 

उन्‍होंने अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्‍म 'लव मैरेज' का जिक्र करते हुए कहा कि दर्शकों को अब फिल्मों कंटेंट चाहिए। यही वजह है कि अब एक जैसे फिल्‍में न चल रही हैं और न मेकर ऐसी फिल्‍में बना रहे हैं। 'लव मैरेज' के बाद अब फिल्‍म 'अगुआ' भी कंटेंट बेस्‍ड है और मुझे पूरी उम्‍मीद है कि दोनों ही फिल्‍में दर्शकों को खूब पसंद आयेंगी। फिल्‍म 'अगुआ' के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास बनायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड