दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आई पी सी 


नई दिल्ली। इंडियन प्रजा कांग्रेस पार्टी (आईपीसी) ने दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि वह दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। दिल्ली में इस बात की घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व दिल्ली संयोजक सुभाष बिहारी ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी प्रजा दर्शन यात्रा कर दिल्लीवालों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे।


उन्होंने कहा कि इस दौरान हम दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरुक करने का भी काम करेंगे।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बी श्रीधर ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते अपराध खास कर महिलाओं व बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध को कम करना हमारी पार्टी का बढ़ा मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देशभर से दिल्ली में आए लोगों को अपने साथ जोड़ कर संगठन को मजबूत करेगी।  i


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार