दिव्यांगजनों और महिला यात्रियों के आरक्षित सीटों पर यात्रा करने वालों से 12.18 लाख रूपये दंड वसूला गया


दिव्‍यांगजनों के लिए आरक्षित डिब्‍बों / सीटों पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सभी भारतीय रेलों में 2,844 अभियान आयोजित किए गए। महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों व्यक्तियों के खिलाफ 3094 अभियान चलाए गए। अभियानों के दौरान कुल 10726 मामले दर्ज किए गए।  12,825 व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम की धारा 155 के तहत गिरफ्तार किया गया और दोनों अभियानों में 12.18 लाख रूपये का दंड वसूला गया।


भारतीय रेलवे में सुरक्षित यात्रा के लिए दिव्यांगजनों और महिला यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सभी सहायता/मदद प्रदान करने का वचन लिया है। दिव्‍यांग व्यक्तियों और महिला यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए "अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस" ​​के अवसर पर 03 और 04 दिसंबर को विशेष अभियान चलाए गए। इस अभियान में अधिक से अधिक आरपीएफ कर्मचारियों को तैनात करने के प्रयास किए गए।


पूर्वी रेलवे द्वारा सर्वाधिक 1004 मामलों में कार्रवाई की गई। उत्‍तर मध्‍य रेलवे द्वारा 596 और पश्चिमी रेलवे द्वारा 576 मामले दिव्‍यांगजनों के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर यात्रा करने वाले व्‍यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए गए। पूर्वी रेलवे ने सर्वाधिक 1407 मामलों में कार्रवाई की। इसके बाद उत्‍तर-मध्‍य रेलवे ने 880 मामलों में और मध्‍य-रेलवे ने 78 मामलों में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले व्‍यक्तियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में कार्रवाई की।


आरपीएफ की सभी क्षेत्रीय इकाइयों को भविष्‍य में भी ऐसे छापे/अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसा दिव्‍यांगजनों और महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले व्‍यक्तियों को रोकने के लिए किया जा रहा है, ताकि भारतीय रेलवे में दिव्‍यांगजनों और महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्‍चित की जा सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड