इंदु सोनाली का गाना ‘कहिया लेके अईब’ हो रहा वायरल


भोजपुरी की परफेक्‍ट फीमेल वाइस आइकन सिंगर इंदु सोनाली और उनकी आवाज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस वजह से जब भी वो कोई गाना गाती हैं, तो वह वायरल हो जाता है। क्‍योंकि उनका एक और गाना 'कहिया लेके अईब, बैंड बाजा' यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दिलचस्‍प बात यह है कि इस गाने को इंदु ने अपने यूट्यूब चैनल Indu Sonali Entertainment से रिलीज किया है, जो उनके फैंस के अलावा अन्‍य भोजपुरिया दर्शकों को भी खूब भा रही है। वैसे तो एक म्‍यूजिक वीडियो हैं, बावजूद ये दर्शकों के बीच खूब पसंद कियो जा रहे हैं।



इसको लेकर इंदु सोनाली ने कहा कि शादियों का सीजन चल रहा था। तो मेरे मन में आया क्‍यों न एक ऐसा गीत तैयार किया जाये, जो वेडिंग स्‍पेशल हो। इसी सोच के साथ हमने ये गाना बनाया और मैंने अपने ही चैनल से रिलीज किया। गाना लोगों को पसंद आ रही है, यह मेरे लिए अच्‍छी बात है। लेकिन फिर भी मैं अपने ऑडियंस से अपील करना चाहूंगी कि वे इस गाने को और आगे बढ़ायें। जिस तरह से आपने मुझे बहुत प्‍यार दिया है, उसी तरह आप मेरे गाने को सराहे और सुझाव दें। वैसे मुझे यकीन है कि भोजपुरिया जवार के लोगों को मेरा यह गाना पसंद आयेगा।


इंदु सोनाली के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि इस गाने के गीतकार है नवीन कुमार और संगीतकार छोटू रावत हैं। आगे भी इंदु अपने चैनल के लिए कई गाने लेकर आने वाली हैं। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार