खेसारीलाल यादव बिग बॉस के घर से बाहर


खेसारी लाल यादव, योगेश मिश्रा के स्‍कूल में पढ़ाने को लेकर एक्‍साइेटड हैं और इसके लिए उन्‍होंने सहमति भी दे दी है। यह फिल्‍म हर वर्ग के बच्‍चों को अभिनय की शिक्षा देगा। साथ ही उन्‍हें कैमरा फ्रेंडली बनने की भी ट्रेनिंग मिलेगी। भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को आगे बढ़ाने की सोच रखने वाले योगेश राज मिश्रा की यह पहल बेहद सराहनीय है, जिसकी तारीफ खुद खेसारीलाल यादव ने भी की।


सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव बिग बॉस के घर से बाहर आकर अब लेंगे एक्टिंग की क्‍लास 9 दिसंबर को इंडियन फिल्‍म्‍स ऐकेडमी में बच्‍चों को सिखायेंगे अभिनय के गुर। कलर्स के लोकप्रिय शो बिग बॉस के 13वें सीजन से घर से बाहर आ चुके सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव अब टीचर की भूमिका में नजर आयेंगे। जी हां, वे आगामी 9 दिसंबर से मुंबई में शुरू हो रहे रायटर – डायरेक्‍टर योगेश राज मिश्रा की एक्टिंग स्‍कूल इंडियन फिल्‍म्‍स ऐकेडमी में पहली क्‍लास लेंगे और बच्‍चों को अभिनय का गुर सिखायेंगे। योगेश मिश्रा की इस ऐकेडमी में गरीबों को भी क्‍लास करने का मौका मिलेगा, जहां खेसारीलाल यादव समेत फिल्‍म जगत से जुड़े अन्‍य कलाकार भी क्‍लासेज लेंगे।



खेसारीलाल यादव के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने इस बारे में बताया कि खेसारीलाल यादव और योगेश मिश्रा की दोस्‍ती पुरानी है। इन दोनों की जोड़ी बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्‍म 'दबंग सरकार' में नजर आ चुकी है। अब योगेश मिश्रा मुंबई एक्टिंग स्‍कूल खेल रहे हैं, जिसके पहले टीचर खेसारीलाल यादव होंगे। खेसारीलाल यादव बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद बीते दिनों उनके भारत फिल्‍म्‍स एकेडमी भी गए थे, जहां उन्‍होंने बच्‍चों से मुलाकात की थी और उन्‍हें प्रोत्‍साहित करते हुए अभिनय के टिप्‍स भी दिये थे। इस दौरान खेसारीलाल यादव और योगेश मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्‍मों को लेकर भी खूब डिस्‍कशन किया था। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत