मुंबई सेंट्रल स्‍टेशन को 4 स्‍टार्स रेटिंग के साथ ‘ईट राइट स्‍टेशन’ प्रमाण-पत्र मिला


मुंबई सेंट्रल स्‍टेशन का चयन खाद्य सुरक्षा एवं स्‍वच्‍छता के अनुपालन, स्‍वस्‍थ आहार की उपलब्‍धता, तैयारी, ढुलाई एवं रिटेल/सर्विंग प्‍वाइंट पर खाद्य पदार्थों की बेहतर निगरानी, खाद्य अपशिष्ट के प्रबंधन, स्‍थानीय एवं सीजनल खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने और खाद्य सुरक्षा एवं स्‍वस्‍थ आहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के आधार पर किया गया है।


भारतीय रेलवे ने यात्रियों को स्‍वस्‍थ एवं सही आहार का विकल्‍प पेश करने के लिए 'ईट राइट स्‍टेशन' अभियान शुरू किया, जो एफएसएसएआई द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किये गये 'ईट राइट इंडिया' अभियान का एक हिस्‍सा था। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन देश का पहला 'ईट राइट स्‍टेशन' है, जिसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा प्रमाणित किया गया है। इस स्टेशन को एफएसएसएआई ने 04 स्टार्स रेटिंग के साथ 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाण-पत्र प्रदान किया है 


इस अभियान पर फोकस का उद्देश्‍य स्‍वस्‍थ आहार मुहैया कराते हुए लोगों का अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य सुनिश्चित करना है। 'ईट राइट इंडिया' अभियान खाद्य सुरक्षा एवं स्वस्थ आहार की बुनियाद पर आधारित है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली