म्‍यांमार, थाइलैंड और मलेशिया के रास्‍ते मलेशिया-सिंगापुर सीमा तक साइक्लिंग अभियान


नयी दिल्ली - राष्‍ट्रीय पर्वतारोहण और सम्‍बद्ध खेल संस्‍थान (एनआईएमएएस) के दीरांग स्थित कर्मचारियों का एक साइक्लिंग अभियान दल  यांगो पहुंचा। इसमें भारतीय सेना के तीन सेवारत अधिकारी और एक असैनिक प्रशिक्षक शामिल है। यह दल म्‍यांमार, थाइलैंड और मलेशिया के रास्‍ते मलेशिया-सिंगापुर सीमा तक साइक्लिंग (कठिन पहाड़ी क्षेत्र में साइकिल चलाना) करेगा। अभियान ने अपनी यात्रा मोरेह-तामू आईएमबी क्रॉसिंग से 16 दिसम्‍बर 2019 को शुरू की। इसका नेतृत्‍व एनआईएमएएस के निदेशक कर्नल सरफराज सिंह कर रहे हैं।


रक्षा मंत्रालय द्वारा वित्‍तपोषित अभियान होने के कारण, रक्षा खंड म्‍यांमार में विभिन्‍न एजेंसियों जैसे विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और स्‍वास्‍थ्‍य और खेल मंत्रालय के साथ तालमेल बनाए हुए है। तालमेल प्रयास आसान अप्रवास, मेजबान देश के रास्‍ते संरक्षित और सुरक्षित निकास, लॉजिस्टिक्‍स और स्‍थानीय मीडिया तक पहुंच पर केन्द्रित हैं।


म्‍यामांर साइक्लिंग फैडरेशन के साइक्लिस्‍टों को इसमें शामिल करना अहमियत रखता है। उसके साइकिल सवार भी भारतीय दल के साथ यात्रा में रहेंगे। इस दल का मंडालय और यांगो स्थित दूतावास में स्वागत किया गया। यांगो में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह दल 29 दिसंबर, 2019 को थाइलैंड पहुंचेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास