‘नारी शक्ति पुरस्कार 2019’ के लिए आवेदन आमंत्रित


नयी दिल्ली -महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2019 के लिए 'नारी शक्ति पुरस्कार' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रति वर्ष उन व्यक्तियों, समूहों एवं संस्थानों को दिया जाता है, जो महिला सशक्तिकरण, विशेषकर कमजोर और हाशिए पर पड़ी या अधिकार विहीन महिलाओं के हित में असाधारण योगदान करने के लिए दिया जाता है।


8 मार्च, 2020 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लगभग 40 'नारी शक्ति पुरस्कार' प्रदान किए जाएंगे।इससे जुड़े पात्रता मानदंडों और दिशा-निर्देशों का विवरण www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है आवेदनों/नामांकनों को अवश्‍य ही पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि उन पर विचार किया जा सके। आवेदन/नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2020 है।


 महिला और बाल विकास मंत्रालय ही महिलाओं के कल्याण से जुड़ा नोडल या प्रमुख मंत्रालय है। यह महिला सशक्ति‍करण के क्षेत्र में प्रख्यात संगठनों और संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्‍हें नारी शक्ति पुरस्कार के साथ सम्मानित करते हुए हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाता रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड