निर्माता प्रेम सागर की फिल्‍म 'बाप जी' में खेसारीलाल यादव


सागर फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म 'बाप जी' में खेसारीलाल यादव के साथ लंबे वक्‍त बाद एक बार फिर से ऋतु सिंह की वापसी बतौर लीड हो रही है। फिल्‍म का संगीत ओम झा ने दिया है। लेखक अरविंद तिवारी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह के साथ मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, ऋतु पांडेय सी पी भट्ट मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। डीओपी आर आर प्रिंस का होगा है और कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता हैं। लिरिक्‍स प्‍यारे लाल यादव और यादव राज का है।


भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव अब एक बार फिर से फिल्‍मी सेट पर लौटने को तैयार हैं, क्‍योंकि 11 दिसंबर से उनकी नई भोजपुरी फिल्‍म 'बाप जी' की शूटिंग शुरू हो रही है। खेसारीलाल यादव पिछले हफ्ते ही सलमान खान होस्‍टेड शो बिग बॉस के घर से बाहर आये हैं और अब फिर एक बार फिर से वे अपने काम पर लौट रहे हैं। इस क्रम में उनकी पहली फिल्‍म 'बाप जी' होगी, जिसकी शूटिंग यूपी की खूबसूरत वादियों में की जायेगी। फिलहाल फिल्‍म के सभी गाने रिकॉर्ड हो चुकी हैं और प्री प्रोडक्‍शन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इस फिल्‍म के निर्माता प्रेम सागर हैं और निर्देशक देव पांडेय हैं।



वहीं, फिल्‍म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्‍म की पटकथा शानदार है। ऐसी फिल्‍में करना मुझे पसंद भी है। क्‍योंकि मैं एक कलाकार हूं, इसलिए हर तरह की फिल्‍में करना मेरी प्राथमिकता है। खेसारीलाल ने बिग बॉस के घर में अपने सफर पर कहा कि शायद मैं उस शो के लिए नहीं बना। मैंने सोचा था कि वहां मैं अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करूंगा, लेकिन वहां गाली – गौलज की भरमार है। नेशनल टेलीवीजन पर ये मुझ से संभव नहीं हो रहा था, वरना मेरे शो में लाखों लोग भीड़ में आकर मेरे गानों पर भरपूर मनोरंजन करते हैं। खैर अब मैं वहां से लौट चुका हूं और अपने दर्शकों के लिए सेट पर फिल्‍म 'बाप जी' के साथ 11 दिसंबर से वापसी कर रहा हूं। उम्‍मीद है फिल्‍म सबों को पसंद आयेगी।


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत