राघव नय्यर छोटे पर्दे पर एंट्री के लिए तैयार




राघव नय्यर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, तभी उन्‍होंने महज 20 साल की उम्र में बॉलीवुड की बड़ी स्‍टार कास्‍ट वाली भोजपुरी फिल्‍म 'हल्‍फा मचा के गईल' के साथ अपने करियर की शुरू की। उसके बाद अब उनके पास कई अच्‍छे प्रोजेक्‍ट हैं, उनमें से एक टीवी का यह प्रोजेक्‍ट है, जिसकी शूटिंग में वे लगे हुए हैं।


भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज फिल्‍म 'हल्‍फा मचा के गईल' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार इंट्री मारने वाले अभिनेता राघव नय्यर अब छोटे पर्दे पर भी धांसू इंट्री को तैयार हैं। राघव जल्‍द ही एक बड़े टीवी चैनल पर एक शो करने वाले हैं। इस शो में उनके साथ बिग बॉस 7 के कंटेस्‍टेंट समेत कई अन्‍य बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। हालांकि चैनल की ओर से शो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह शो बेहद इंटरटेनिंग है और इसकी कास्टिंग भी दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है।


राघव ने कुछ एपोसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस बारे में राघव ने भी अपनी सहमति दी है, लेकिन आगे कुछ बताने से फिलहाल मना कर दिया है। शायद यह चैनल की पॉलिसी है, जिसकी वजह से राघव ने इस बारे में आगे कोई बात नहीं की। उन्‍होंने कहा कि टीवी ज्‍यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए एक कारगर माध्‍यम है। कोई भी कलाकार टीवी से दूर रहना नहीं चाहता है। यह वजह है कि बीते कुछ सालों से बॉलीवुड के बड़े चेहरे टीवी को प्रीफर कर रहे हैं और यह प्रमोशन का भी माध्‍यम बन गया। ऐसे में मैं अपने शो को लेकर एक्‍साइटेड हूं, जिसकी जानकारी जल्‍द ही साझा की जायेगी।



 





 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास