उम्मीद से आगे होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडे 2’



मुंबई - भोजपुरी फिल्‍म 'गुंडे 2' का निर्माण गीता तिवारी कर रही हैं। निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा हैं। अभी हाल ही में मुंबई में फिल्‍म के गाने की रिकॉर्डिंग गीतकार और संगीतकार मुन्‍ना दुबे के निर्देशन में हुई थी। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। फ़िल्म में कुणाल तिवारी के साथ विराज भट्ट, नीरज निराला, काजल यादव, ऋतिका शर्मा, निहारिका पवार, सुशील सिंह, विपिन सिंह, युगांत सिंह, सोनिया मिश्रा और आशीष दुबे मुख्य भूमिका में होंगे। कैमरामैन नागेंद्र कुमार हैं।



मधु मंजुल आर्ट्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म 'गुंडे 2' को लेकर फ़िल्म के अभिनेता कुणाल तिवारी बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि इस फर्स्ट पार्ट लोगों को खूब पसंद आया था। फिलहाल तो 'गुंडे 2' की शूटिंग इन दिनों गुजरात के खूबसूरत लोकेशन पर चल रही है, लेकिन इसी बीच कुणाल तिवारी ने दावा किया है कि उनकी यह फ़िल्म दर्शकों के बियॉन्ड द इमेजिनेशन होने वाली है। फ़िल्म की मजबूती पटकथा इस प्रोजेक्ट की नींव है, और अभी उस पर एक अच्छी और सशक्त टीम काम कर रही है। यही वजह है कि फ़िल्म दर्शकों को एक अलग तरह के रोमांच के साथ मनोरंजन का एहसास कराएगी।



कुणाल की माने तो वे ऐसी ही फिल्में करना चाहते हैं, जो लीक से हटकर हो और दर्शकों के लिए सरप्राइज करने वाला हो। उन्हें लगता है कि अब भोजपुरी के दर्शकों में भी कॉन्टेंट चलता है, इसलिए उनका फोकस ऐसी फिल्में रहती हैं। और अगर देखा जाए तो बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर वही फिल्में चली हैं, जिसमें कॉन्टेंट था। भोजपुरी सिनेमा के इस बदलाव पर फ़िल्म निर्माता - निर्देशक के साथ - साथ कलाकरों के फिल्में साइन करने का अप्रोच बदला है। कुणाल ने अपनी इस फ़िल्म को लेकर कहा कि फ़िल्म 'गुंडे 2' पूरी तरह से कॉमर्सियल है, लेकिन बेहद साफ सुथरी भी है। इसमें एक्शन, इमोशन, कॉमेडी सब मिलेगी। ऐसी फिल्में ही भोजपुरी इंडस्ट्री को सही दिशा में ले जाएंगी।


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड