गंगा यात्रा उत्तर प्रदेश के 27 जनपदों, 1038 ग्राम पंचायतों और 1650 राजस्व ग्रामों से गुजरेगी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिहं ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर प्रदेश में 27 से 31 जनवरी के दौरान प्रस्तावित गंगा यात्रा की विषद रूपरेखा का रोचक प्रस्तुतिकरण करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की पावन प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।



उन्होंने गंगा यात्रा का रूट चार्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 1199 किलोमीटर सड़क तथा 169 किलोमीटर जल मार्ग की यह यात्रा प्रदेश के 27 जनपदों, 1038 ग्राम पंचायतों और 1650 राजस्व ग्रामों से गुजरेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम यात्रा बिजनौर से कानपुर तथा द्वितीय यात्रा बलिया से कानपुर तक की होगी। इन यात्राओं का शुभारंभ राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इन यात्राओं में केन्द्रीय मंत्रीगण प्रदेष सरकार के मंत्रीगण एवं जिलों के प्रभारी मंत्री तथा क्षेत्रीय व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी सम्मिलित होंगे।


जल शक्ति मंत्री ने यात्रा के रात्रि निवास स्थलों एवं प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना की भी विस्तार से जानकारी दी। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्रस्तावित गंगा यात्रा की तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वाशन देते हुए गंगा यात्रा की सफलता की कामना की एवं इसे अनुपम और अपूर्व बनाने की अपेक्षा की जिससे प्रधानमंत्री के संकल्प को अक्षरशः साकार किया जा सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड