खेल के साथ अपने कैरियर पर भी ध्यान  देने की जरूरत-संगम बाबा

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के जैथर खेल मैदान में जयथर प्रीमियर लीग के बैनर तले T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जयथर बनाम धनौती के बीच खेला गया । वहीं मैच के पूर्व में इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर और खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई ।



वहीं टॉस जीतकर धनौती ने जैथर को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया । बल्लेबाजी करते हुए जैथर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खङा किया । जवाबी पारी खेलते हुये। धनौती 15.2 ओवरों में 129 रन बनाकर आल आउट हो गई । और जैथर की टीम 41 रनों से जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली । मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के आकाश कुमार सिंह को मिला । आयोजक नीरज कुमार सिंह, अनूप बाबा, पंकज सिंह सरपंच, कामेश्वर सिंह, दिलीप सिंह, उपेंद्र सिंह,हैप्पी कुमार व अंपायर पवन सिंह, बंटी व कमेंटेटर सतेंद्र थे । 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार