खेल से समाजिक सौहार्द बनता है - संगम बाबा

बनियापुर ( सारण ) खेल का क्षेत्र हीं ऐसा क्षेत्र है जहाँ खेल से समाजिक सौहार्द बना रहता है और समाज में जाति, धर्म, समुदाय व ऊंच - नीच की दीवार ध्वस्त होती है ! और खेल से इंसानियत कायम रहती है. उक्त बातें इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने बनियापुर के भकुरा भिट्ठी हाईस्कूल के खेल मैदान में भकुरा प्रिमियर लीग सीजन-2 द्वारा आयोजित T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच के दौरान कही ।



वहीं मुखिया संगम बाबा ने मैच का उदघाट्न फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । वहीं 16 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर पिपरपाती की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रनों का स्कोर खङा किया । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये हसनपुरा की टीम 16 ओवर समाप्त कर और 9 विकेट खोकर 156 रन हीं बना पाई । और पिपरपाती की टीम 7 रनों से जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली ।


विजेता टीम के गोल्डेन ने 29 गेन्दो में 57 रन बनाकर मैन आफ द मैच का खिताब जीत लिया । हसनपुरा के राम ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लेकर बेस्ट बालर का खिताब व पिपरपाती के अमीत सिंह ने 23 बाल में 49 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन का खिताब जीता। आयोजक जितेन्द्र कुमार,अख्तर हुसैन, व अजय सिंह थे।अम्पायर मिथलेश व सद्दाम और कमेन्टेटर सोनु सिंह थे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत