सद्बुद्धि हमें देना स्वामी


रचनाकार- आचार्य केवल भारती गोस्वामी



सद्बुद्धि हमे देना स्वामी, एक सूत्र बंध जाते।
अपने जब संघ साथ निभाते,मिलकर खुशियां मनाते।
सद्बुद्धि हमे देना स्वामी, एक सूत्र बंध जाते।।


जन्मो जन्म का रिश्ता है,
इतिहास गवाही हमारा है।
भले दूर है अपनो से,
पर हमें वो सबसे प्यारा है।
बरसो से मन मे पीड़ा है,क्यो एक नही हो पाते।
सद्बुद्धि हमे देना स्वामी, एक सूत्र बंध जाते।।


संघ शक्ति को जब समझोगे,
संगठित स्वयं हो जावोगे।
समय मे यदि जागे नही तो,
फिर पीछे पसतावोगे।
चारो दिशा हो महिमा मंडन,जब     दिल से रिश्ता निभाते।
सद्बुद्धि हमे देना स्वामी,एक सूत्र बंध जाते।।


एक कभी मत होते कहकर,
दुश्मन नजर लगाए है।
बीच हमारे फुट डालकर,
 हमे कमजोर बनाए है।
सोच बदलकर आगे बढ़े, दूर होंगे अंधेरी राते।
सद्बुद्धि हमे देना स्वामी, एक सूत्र बंध जाते।।


सम्पर्क-- जगद्गुरु भवन- कुरमा  बलौदा
जिला - जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार