पीआरएसआई जयपुर चैप्टर तथा अग्रणी फाउंडेशन की ओर से कैंसर पर संवाद

जयपुर। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) जयपुर चैप्टर तथा अग्रणी फाउंडेशन की ओर से पोद्दार स्कूल परिसर स्थित सूचना केंद्र में कैंसर से बचाव व उपचार विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट (सर्जिकल ऑनकोलॉजी) डॉ. प्रशांत शर्मा ने कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान किया। 



डॉ. शर्मा ने कहा कि कैंसर से घबराने की बजाय चिकित्सक पर भरोसा रखते हुए पूर्ण इलाज लेना चाहिए। कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन तम्बाकू व धूम्रपान के सेवन से कैंसर की आशंका बहुत बढ़ जाती है।
 महिलाओं में स्तन कैंसर ज्यादा सामने आता है, इसलिए 40 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को समय-समय पर मैमोग्राफी करवानी चाहिए। 



डॉ. शर्मा ने बताया कि नियमित व्यायाम व संतुलित भोजन द्वारा हम काफी हद तक बीमारियों से बच सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में हमारे प्रयास हमें रोगों से दूर रखते हैं। 



कार्यक्रम की शुरुआत में पीआरएसआई जयपुर चैप्टर अध्यक्ष रविशंकर शर्मा तथा अग्रणी फाउंडेशन के सचिव जयदेव शर्मा ने डॉ. प्रशांत शर्मा का स्वागत किया। सूचना केंद्र के प्रभारी ओ पी चंद्रोदय व पीआरएसआई से महेंद्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार