शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिषिपाल राणा ने खेलो इन्डिया के महत्व को समझाया

नयी दिल्ली - दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग द्वारा दिल्ली के खाटू श्याम स्टेडियम में चल रही नर्सरी खेल प्रतियोगिता 2020 में पॉकेट बी,वार्ड 15 से 29 के विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।



चुनाव ड्यूटी की व्यस्तताओं व जिम्मेदारियोंं के रहते हुए भी शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिषिपाल राणा ने प्रतियोगिता स्थल पर आकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और इस अवसर पर बच्चों तथा अध्यापिकाओं को सम्बोधित किया साथ ही खेलो इन्डिया के महत्व को भी समझाया। 



नन्हे बच्चों के साथ  शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिषिपाल राणा ने पॉकेट बी के खेलों का शुभारम्भ किया । आज भी इस खेल प्रतियोगिता में सादा दौड़, बाधा दौड व रिले रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय से नर्सरी विंग इंचार्ज सुषमा भंडारी,खेल इंचार्ज गोविन्द प्रसाद व खेल इंचार्ज यशपाल चौहान प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहे ।

5 फरवरी को इस प्रतियोगिता का समापन समारोह सुभाष नगर ब्लॉक 6 में होगा जिस में दोनों पॉकेट की बालगीत व कहानी प्रतियोगिताएँ होंगी।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा