बिहार के कई जिलों में भारी बारिश से रबी की फसल को भारी नुकसान

बिहार - छपरा  ग्रामीण क्षेत्रों में कल शाम अचानक तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई बारिश के साथ साथ बड़े-बड़े ओले भी गिरने लगे। अचानक शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि से सड़क पर चल रहे लोगों को बचने का भी मौका नहीं मिला जैसे तैसे लोग  पेड़ों और दुकानों के नीचे छिप कर राहत पाई। 



वही इस जोरदार बरसात से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है कुछ किसानों की फसलें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं । मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला 7 मार्च तक जारी रहेगा तथा 8 और 9 मार्च को मौसम ठीक रहेगा लेकिन ‌10 मार्च को फिर बदली और बारिश के आसार हैं । होली के दिन भी इस बार फुहारे भिगो सकती हैं।


ग्रामीण क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि जोरदार बरसात होने से सरसों गेहूं मटर आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
 तथा तेज हवा के साथ बारिश ओले गिरने से दलहन तथा तिलहन फसलों को नुकसान काफी पहुंच सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार