दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय से मिला सेवा संस्था का प्रतिनिधि मंडल 

नयी दिल्ली-दिल्ली की समाजसेवी संस्था सीरत एजुकेशनल एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (सेवा) रजिस्टर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने बाबर पुर विधानसभा के  विधायक तथा दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय से मुलाक़ात की  । मास्टर अली शेर सैफ़ी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई क्षेत्रों में हुए दंगों पर चिंता जताते हुए चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस दंगे रोकने में नाकाम रही बल्कि एक तरह से मूकदर्शक बनी रही ,जान व माल लूटपाट आगजनी पर भी  मंत्री को सवालों के घेरे में लिया और कहा कि क्या दंगाइयों ने आम आदमी पार्टी की जीत का बदला एक विशेष वर्ग से लिया है ?



लड़ाई तो संविधान बचाने को लेकर  शांति के साथ धरना प्रदर्शन से जारी हुई थी । उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को हिंदू मुस्लिम का रंग देने वालों पर समय से कार्रवाई होती तो इस दंगे को रोका जा सकता था। दिल्ली जैसे सुंदर शहर को आग के हवाले कराने वालों को अपने ओछे बयानों से बाज आना चाहिए ।



इस प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली सरकार से अपील करते हुए कहा कि दंगा पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत मिलनी चाहिए साथ ही मांग करी कि दिल्ली की सभी गलियों में लोहे के मज़बूत गेट लगवाएं जाएँ ताकि किसी भी ऐसी स्थिति में सुरक्षित रहा जा सके तथा दिल्ली वासी अपने आपको सुरक्षित महसूस करें ।
पूरे मामले पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने जल्द से जल्द दंगा पीड़ितों को राहत देने का आश्वासन दिया साथ ही पुरी दिल्ली की गलियों में गेट लगवाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया । इस वफ़्द में मास्टर अली शेर सैफ़ी, मौलाना मुमताज कासमी,  हाजी कमाल,रईस पहलवान, जमील अहमद सैफी, इकबाल सैफी, डॉक्टर मोहम्मद जुबेर , डी एस नयाल ,अखलाक प्रधान व  मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार