बक्सर में संक्रमित मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी


बक्सर: बक्सर में एक बार फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने fट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि, 17 वर्षीय किशोर को संक्रमित पाया गया है. वह नया भोजपुर का रहने वाला है. इस मरीज के मिलने के साथ ही बक्सर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर 25 हो गई है. इसके पूर्व इमरान नामक युवक के ठीक होने पर यह संख्या 25 से घट कर 24 हो गयी थी.


इसके पूर्व बीते शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 12 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे. वहीं चार मरीज सुबह में मिले. वहीं एक किशोरी भी पॉजिटिव पायी गयी थी. बताया जा रहा है कि, जो भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीज अब तक मिले हैं सभी कोरोना के रेड जोन बन चुके नया भोजपुर के निवासी हैं. 


इधर काफी संख्या में संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों को लॉक डाउन का अनुपालन करते हुए उनके घरों में रहने की अपील की जा रही है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार