भोजपुरिया कलाकारों ने बुलंद की कोरोना के खिलाफ आवाज


मुंबई - केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू  लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मो की अभिनेत्री गुंजन पंत और अभिनेता अमरीश सिंह समेत भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के तमाम कलाकारों ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घरों में सुरक्षित रहें तभी  कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। जानते हैं कि भोजपुरी के सुपर स्‍टार ने देश की जनता से क्‍या अपील की है।    

मनोज तिवारी : हम सभी लॉकडाउन में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और भारत इस जंग में जीत रहे हैं।
रवि किशन : कोरोना हारेगा। भारत जीतेगा। बस आप लोगों को घर में रहना है। मेरी यही गुजारिश है। जय हिंद। कोरोना हारेगा मेरा भारत जीतेगा। खेसारीलाल यादव : कोरोना को हरा कर देश को बचाना है। अगर बात नहीं माना तो शमसान घाट जाना होगा। निरहुआ : कोरोना को हराना है। देश को जीतना है। घर पर रहें। सुरक्षित रहें।h पवन सिंह : कोरोना से लड़ाई में पूरा विश्व भारत की एकजुटता को देख रहा है, जब हम कोरोना से मजबूती से लड़ रहे हैं। पाखी हेगड़े : मेरी एक ही गुजारिश देशवासियों से है। कोरोना को हमें हराना है। देश को जितना है।

अंजना सिंह : हम सब मिलकर कोरोना को हरायें देश को जितायें। स्‍टे होम, सेव कंट्री। गुंजन पंत : पहुंच गई है गिनती हजारों में, इसे लाख मत होने दो  रूक जाओ अपने घरों में, वतन को राख न होने दो। यश कुमार : कोरोना को हरा कर देश को जितना है।
अमरीश सिंह : आप अपने घर में रहकर देश को जितायें।कोरोना को भगाये इनके साथ कुणाल सिंह ,विनय आनंद,स्‍मृति सिन्‍हा, के. के. गोस्‍वामी, संजय भूषण पटियाला ,सीमा सिंह, सौरभ कुमार , साधिका रणधावा, ऋतु सिंह, पूनम दुबे ,अनारा गुप्‍ता, शुभम तिवारी,आदित्‍य ओझा, प्रेम सिंह, भावना भरतवाल, रोहित सिंह मटरू, सी पी भट्ट, दीपक सिन्‍हा, पायस पंडित, नेहाश्री ,ग्लोरी मोहन्ता और संजय भूषण पटियाला ने भी कोरोना की लड़ाई में सबों से अपने घरो में रहने की अपील की है और कहा है कि जान है तो जहान है।    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा