इतिहास लिख रहा है वर्तमान


साहित्यकार / कवि अशोक लव 


●अवतरित हुआ  है मानवपिपासु
बजा रहा है विश्व के कोने-कोने में 
शोक संगीत,
सोते जा रहे हैं चिरनिद्रा में 
हज़ारों-हज़ार मानव !


●युद्ध जारी है
संघर्षरत है मानवता
आशान्वित है मानवता 
अंत होगा मानव से मानव को 
संक्रमित करने वाले दानव का 
विजयी होगी मानवता !


●आते रहे हैं धरती पर 
तारकासुर, महिषासुर, बकासुर, रक्तबीज, रावण 
और न जाने कितने-कितने मायावी,
करते रहे हैं संहार मानवता का 
उन्होंने भी सुला दिया था 
असंख्य मानवों को चिरनिद्रा में
और इतिहास साक्षी है 
हो गया था अंत उनका भी एक दिन !


●वर्तमान भी रच रहा है इतिहास 
संघर्षरत है वर्तमान
मनावपिपासु कितना ही क्रूर है 
रूप बदल-बदलकर डस रहा है 
कर रहा है संहार 
अंत इसका भी सुनिश्चित है 
विजयी होगा मानव 
विजयी होगी मानवता 
अवश्यम्भावी ! अवश्यम्भावी !!●


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली