जीवन की एक चुभन


विजय सिंह बिष्ट


लौटूं तो कैसे लौटूं सारे पथ भूल चुका हूं।
जन्म लिया था जहां वहां छोड़ चुका हूं।।
सजाया था जिन घरों को खंडहर कर आया हूं।
लौटूं तो कैसे लौटूं सारी राहें तोड़ चुका हूं।।


जीवन की आपाधापी में सारे सपने भूल चुका हूं।
नाते रिस्ते तो दूर जन्म दाताओं को छोड़ चुका हूं।
गांव गलियारों में जहां खेला छोड़ चुका हूं।।
महलों की चाहत में श्यामल धरती छोड़ चुका हूं।
लौटूं तो कैसे लौटूं सारे पथ भूल चुका हूं।।


मंदिरों की मधुर घंटियां देवालय भूल चुका हूं।
कोलाहली दुनियां में मैं स्वयं को खो चुका हूं।
कैसे लौटूं उन राहों में जिनको मैं छोड़ चुका हूं।


सपने आते उन खेतों के जिन्हें बंजर कर आया हूं।
जननी जन्मभूमिश्च कैसे बोलूं जिसकी ममता छोड़ चुका हूं।।
अपनी माटी अपनी धरती उसको भूल चुका हूं।
कैसे लौटूं जिसको तन मन से भूल चुका हूं।।
कैसे लौटूं मां की उस गोदी में जिनको भूल चुका हूं।।


संम्बन्धों की वह भूल भुलैया छोड़ कर आया हूं।
नकली नाते रिश्ते जोड़े जिन्हे समझ नहीं पाया हूं।
नयी उमंगें अपना कर पुरानी यादें भूल चुका हूं।।
सबसे बड़ा गम खाये जाता संस्कारों को भूल चुका हूं।
लौटूं तो कैसे लौटूं सारे पथ भूल चुका हूं।।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार