जिन्दगी तृप्ति है न प्यास है


विजय सिंह बिष्ट


जीवन दर्शन।
जान है तो जहान है।
जिंदगी दूर है न पास है।
जिन्दगी तृप्ति है न प्यास है।
मृत्यु तो सदा नवीन,साहस पास है।
जिन्दगी दूर है न पास है।
कोरोना दूर है न पास है


चित्र बन रहा लकीर मिट रही।
अज्ञात शत्रु हार रहा,आयु घट गई।
राह में भटक रहा पथिक,
आंखों में अश्रु हैं न हास है।
कोराना भयानक शत्रु है
जान है तो जहान है


जी रहा स्नेह, मृत्यु जी रही।
पग पग पर दृढ़ विश्वास है।
हार जायेगा अदृश्य शत्रु भी,
विजय मंत्र हमारे पास है।
जान है तो जहान है।


कोरोना दूर है न पास है।
कर रहा मनुज अनेक यत्न,
रक्षा सूत्र सभी हमारे पास हैं।
अनंत की तरह अनंत भाव हैं।
 अपूर्णता पूर्णता भरी,साहस प्रर्याप्त है।
जिन्दगी दूर है न पास है
कोरोना भगाइए,वह दूर है न पास है।
 मोह जाल त्याग दीजिए,
यही जाल तो कमाल है।
दूरियां एक दिन मिट जाइगीं,
दृढ साहस कीजिए,दिलाइए।
यही कोरोना से जीत का विश्वास है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार