15 मई को रिलीज होगा फिल्‍म ‘दिल में रहना है’ का म्‍यूजिक



मुंबई - ताहिर कमाल खान की अपकमिंग फिल्‍म ‘दिल में रहना है’ का म्‍यूजिक इस महीने 15 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया जायेगा। उससे पहले इस फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। हालांकि फिल्‍म के रिलीज के बारे में संशय बरकरार है, क्‍योंकि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से संपूर्ण देश में लॉक डाउन है। इसलिए अगले कई महीनों तक सिनेमाघरों के बंद रहने के आसार प्रबल हैं, लेकिन फिल्‍म के प्रोड्यूसर साजिद अफजल ने तब तक इस फिल्‍म के गाने को यूट्यूब पर जारी करने का फैसला किया है।



 

एस मन्‍नत फिल्‍म्‍स्‍ प्रस्‍तुत और आलम अकील अंसारी एज इकबाल फिल्‍म्स इंटरटेंमेंट की फिल्‍म ‘दिल में रहना है’ एक रोमांटिक फिल्‍म है, जिसकी एक झलक आज फिल्‍म के ट्रेलर में शाम में देखने को मिलेगा। इसको लेकर ताहिर कमाल खान काफी एक्‍साइटेड हैं। उनका कहना है कि फिल्‍म काफी शानदार होने वाली है। दुख इस बात का है कि फिल्‍म के रिलीज में वक्‍त लग जायेगा। क्‍योंकि अभी हमें सबसे पहले कोरोना संकट को देश से हराना है। लेकिन फिल्‍म की कुछ झलकियां आज से सोशल मीडिया में दर्शकों के सामने होगी।

 

ताहिर कमाल खान की इस फिल्‍म के को प्रोड्यूसर जमाल खान और अदनान अहमद हैं। लाइन प्रोड्यूसर अब्‍दुल अहद हैं। फिल्‍म के डायरेक्‍टर आजाद हुसैन हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला, कोरियोग्राफर के राजू रॉय, म्‍यूजिक डायरेक्‍टर राजा अली, सिंगर हरमन नजीम और रायटर जमील अहमद हैं। डीओपी पप्‍पू प्रधान का है। कास्टिंग डायरेक्‍टर नरेंद्र तेलु हैं


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास