हमारी कोशिश है कि भोजपुरी को स्‍वच्‍छ बनायें और अश्‍लीलता से दूर ले जायें-सिंगर ओम प्रकाश दीवाना


मुंबई - भोजपुरी सिंगर ओम प्रकाश दीवाना का इन दिनों टिक टॉक, वीगो, लाईकी जैसे एप पर जलवा खूब देखने को मिल रहा है। इन एप्‍स पर ओम प्रकाश दीवाना के गाने पर लोग खूब सारे वीडियोज बना रहे हैं, जिसके लिए ओम प्रकाश दीवाना ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि यह मेरे लिए फख्र की बात है कि लोगों को मेरा गाना पसंद आ रहा है और वे अपने तरीके से इन गानों को टिक टॉक आदि के जरिये रिक्रियेट कर रहे हैं। इस प्‍यार और दुलार के लिए मैं सबों का आभार व्‍यक्‍त करता हूं।


 

टिक टॉक, वीगो, लाईकी जैसे एप पर सिंगर ओम प्रकाश दीवाना ‘मेरा हस्‍बैंड हाफ माइंड है’, ‘बनवा तनी खैनी’, ‘अंखिया के झुलवा’, ‘सासु जी के धियवा’, ‘दाबा राजा टूटे ला कमरिया’, ‘पेटवा छोडले बा घर’ जैसे गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। ये गाने तीन चार महीने से लोगों के लिए पसंद बने हुए हैं। इसको लेकर ओम प्रकाश दीवाना ने कहा कि आप लोगों का प्‍यार हमेशा इसी तरह बना रहे है। हम इसके लिए आपके आभारी हैं। और आपको भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में हम आपके लिए और अच्‍छे गाने लेकर आयेंगे, जिसे आप परिवार के साथ सुन सकेंगे। हमारी कोशिश है कि भोजपुरी को स्‍वच्‍छ बनायें और अश्‍लीलता से दूर ले जायें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार