जिंदल स्टेनलेस का ओडिशा में सीमित रूप से परिचालन शुरू


नयी दिल्ली - जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने सरकार द्वारा निर्धारित चरणबद्ध ढंग में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय के उपरान्त कंपनी ने ओडिशा में हमारी जाजपुर सुविधा में चरणबद्ध तरीके से परिचालन शुरू किया है।


कर्मचारियों और अन्य सभी सहकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन करेगी। सभी कर्मचारी सोशल डिस्टैन्सिंग और कंपनी द्वारा लागू किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे। कंपनी नियमित तौर पर बाज़ार की स्थिति की समीक्षा करेगी और उसके अनुसार अपने परिचालन में बढ़ौतरी करेगी। उम्मीद है कि धीरे-धीरे अन्य आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने से उद्योग और अर्थव्यवस्था को जल्द ही पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास