माँ (हाइकू)

 




डॉ.शेख अब्दुल वहाब ,


हिंदी एसोसिएट प्रोफेसर, तमिलनाडु


माँ
दुलारती है  
दुत्कारती कभी न
माता है वह । 1 l 


जग में माता
ईर्ष्या न द्वेष मन 
ममतामयी । 2 l

स्वयं भूखी है


भरे पेट संतान


दूजा न, माँ l 3 l 


बेटी जो बढ़े
मन सरोज खिले
मात्र माता ही । 4 l

बेटी का ब्याह 
चली वह ससुराल
मां मन दुखी । 5 l

बेटा पढे जो
पद उसका बढ़े 
मां मन फूले । 6 l 


कोई आंके न 


त्याग - ममता मूल्य 


माँ अनमोल l 7 l  
 


बच्चों को नींद


रतजगे स्वयं ही


           माँ सी माँ होती l 8 l
माँ देती ज्ञान


चलती पाठशाला


पहली गुरु l 9 l


पेड़ की छाँव


झेलती धूप जेठ


माँ ठंडक है l 10 l


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार