फेस मास्क की मांग को पूरा करने के लिए फरीदाबाद जिला जेल के साथ अक्ज़्नोबेल इंडिया की साझेदारी


फरीदाबाद - आजीविका पुनर्वास कार्यक्रम के तहत, अक्ज़्नोबेल इंडिया का फरीदाबाद जिला से हमेशा सम्बन्ध रहा है। जेल के कैदियों को सजावटी पेंट कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने में जेल में अब तक 125 से अधिक कैदियों को प्रशिक्षित किया गया है। COVID-19 के मद्देनजर, अक्ज़्नोबेल इंडिया ने फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट जेल के साथ पार्टनरशिप करते हुए गुडगाँव में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स, दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवारों के लिए तीन स्तरित फेस मास्क बनाए।


इस साझेदारी के तहत, जेल के कैदियों द्वारा 20,000 फेस मास्क बनाए जा रहे हैं और जल्द ही विभिन्न समुदायों  में वितरित किए जाएंगे। हमारे मौजूदा कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद जिला जेल के साथ साझेदारी का उद्देश्य फेस मास्क की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करना है।


इससे पहले, अक्ज़्नोबेल इंडिया ने अपने 12,000 पेंटरों  के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था और 6,000 लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की थी। कंपनी ने अब तक बैंगलोर के पास के गांवों में 1,000 से अधिक लोगों को कोरोनोवायरस के लिए प्रारंभिक जांच में सहयोग प्रदान किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार