स्टार जैकलिन फर्नांडिज के साथ पहलीं बार ऑनलाईन डान्स प्रतियागिता


नयी दिल्ली - डिस्नी़+हॉटस्टार, भारत के सबसे बड़े  प्रिमियम स्ट्रीमिंग मंच ने बॉलीवुड स्टार जैकलिन फर्नांडिज के साथ मिलकर पहलीं बार अनोखी ऑनलाईन डान्स प्रतियागिता “होम डांसर ” की घोषणा की | आज संपूर्ण देश में अधिकतर लोग अपनें घरों में ही बंद है, ऐसी स्थिती में डिस्नी+हॉटस्टार की ओर से नृत्य के चहैते लोगों को ऑन लाइन तथा अपनें घरों में बैठकर ही अपनीं कला पेश करनें का मौका दिया जा रहा है |  


मशहूर टीवी कलाकार और यूथ आईकॉन करण वाही इस कार्यक्रम के होस्ट के रूप में हास्य और उर्जा प्रदान करेंगे |  25 मई से डिस्नी़+हॉटस्टार पर पाईलट एपिसोड का प्रसारण करने की तैयारी की जा रही है, इनके साथ ही इस मंच के हकदारों का चयन किया जा रहा है | तो अब इस लॉकडाऊन के समय में भी आज से शुरू होनें वाली प्रक्रिया में शामिल हो जाईए |  अपने उत्साह को साझा करतें हुए जैकलिन फर्नांडिज तथा करण वाही ने भारत के लोगों से अपील की है की अपनें डान्सिंग शूज को पहन कर होम डांसर में शामिल हो | अधिक जानकारी के लिए  https://homedancer.hotstar.com यहा भेट दें,


इस समय बोलते हुए बॉलीवुड स्टार जैकलिन फर्नांडिज ने कहा "डिस्नी़+हॉटस्टार की अनोखी डांस प्रतियोगिता होम डान्सर की शुरूआत करतें हुए मुझे खुशी हो रही है |  एक फिटनेस की चहेती होनें के नाते नृत्य रोजमर्रा की जिंदगी में मेरे शरीर, मन और आत्मा को आराम देने का काम करता है |  इस शो में नृत्य के चहेतों को अपनीं कला घर बैठे ही करोड़ो दर्शकों तक पहुचाने का मौका मिलेगा |  सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करतें हुए अब अपनें समय का अच्छा उपयोग कर सकतें है | आप अपनीं कलात्मकता और नृत्य से हर हफ्ते 'होम डान्सर' के पुरस्कार को प्राप्त कर सकते है |"


इस शो का एक भाग होनें पर खुशी व्यक्त करतें हुए करण वाही ने कहा "मैंने पहलें भी कई अनोखे डांस शोज को होस्ट किया है, फिर भी डिस्नी़+हॉटस्टार के होम डान्सर में सहभागी होना मेरे लिए अनोखा अनुभव है क्यों की मैंने ऐसा कभी नहीं किया है |  हम हमारें परिवार के साथ काफी समय बिता रहे है और घर पर बैठकर हम हमारा घरेलूं काम कर रहे है |  हमें हमारे विचारों को व्यक्त करनें के लिए एक आऊटलेट की जरूरत है और होम डान्सर एक सुनहरा मौका है |  नृत्य हमारी संस्कृती का एक बड़ा  हिस्सा है और इस शो के माध्यम से आप भी इस में शामिल हो सकते है |"


इस शो मे शामिल होने के लिए स्पर्धकों को डिस्नी़+हॉटस्टार ऐप पर लॉग ऑन करना है और हफ्ते की थीम को चुनकर उस पर आधारीत दिए गए प्री लोडेड ट्रैक्स पर 60-90 सेकंड्स का अनुक्रमानुसार नृत्याविष्कार विडिओ माईक्रोसाईट पर अपलोड करना है |  दर्शकों को विजेताओं के लिए वोट करनें का मौका मिलेगा |  पांच हफ्ते चलनेंवाले इस प्रतियोगिता में विजेताओं को हर हफ्ते ४ लाख रूपयों के पुरस्कार जितनें का मौका मिलेगा |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा