आओ बचा लें पर्यावरण को


सुषमा भंडारी


ऐसा विश्व बनाना होगा
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस-पास हो
हरियाली से युक्त हो।


जल थल अम्बर सभी स्वच्छ हों 
चहुंदिश बस खुशहाल हो
जीव जंतु और वानस्पति,
जीवन ना बेहाल हो
ऐसा विश्व बनाना होगा
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस -पास हो
हरियाली से युक्त हो।


प्रदूषण है बड़ी बीमारी
कल ना यूं बरबाद हो 
आओ बचा लें पर्यावरण को
वसुधा फिर आबाद हो
ऐसा विश्व बनाना होगा
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस- पास हो
हरियाली से युक्त हो ।



हाहाकार मिटाना होगा
आओ कसम ये खायें हम 
सृष्टि हमें बचानी होगी
पास न आये अपने गम 
ऐसा विश्व बनाना होगा
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस-पास हो
हरियाली से युक्त हो



हरे पेड़ ना कटने देंगे 
नित-नित पौध लगायेंगे
ऑक्सीजन ना घटने देंगे
कचरा दूर भगाएँगे 
ऐसा विश्व बनायेंगे
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस-पास हो
हरियाली से युक्त हो।


नदियां ना प्रदूषित हों अब 
यही एक विश्वास हो
जल संरक्षण करना होगा
नव - जीवन की आस हो
ऐसा विश्व बनाना होगा
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस - पास हो
हरियाली से युक्त हो।


किंतु हमें नए पेड़ लगाकर,
समाधान करवाना है।
पर्यावरण है आज प्रदूषित,
इसको हमें बचाना है 
ऐसा विश्व बनाना होगा
जो बीमारी मुक्त हो
प्रदूषण ना आस पास हो
हरियाली से युक्त हो


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार