‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ पारिवारिक फिल्‍म है

अरूण कुमार दुबे ने कहा कि अभी हम फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में लगे हुए हैं। उम्‍मीद है जल्‍द ही फिल्‍म को हम सेंसर बोर्ड तक भी भेजेंगे। जहां तक रिलीज की बात है, तो पुरी दुनिया में अभी कोरोना काल चल रहा है। हमारे देश में भी कोरोना का संक्रमण रूक नहीं रहा है, इसलिए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, अभी सिनेमाघर बंद हैं। लेकिन जैसे ही सरकार सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति देगी, हम फिल्‍म को रिलीज करेंगे। दुबे ने कहा कि कोरोना काल में भले लोग सिनेमाई मनोरंजन से दूर रहे, लेकिन सरकार से हरी झंडी मिलते ही हम फिल्‍म को रिलीज कर देंगे।



मुंबई  - श्री सदगुरू इंटरटेंमेंट हाउस और रीगल फिल्‍म एंड म्‍यूजिक प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ का शूटिंग लॉकडाउन के पहले पूरी हो गई थी इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से मुंबई में चल रहा है। इस फिल्‍म के मुख्य कलाकार है प्रेम सिंह, गुंजन पंत, विमल पांडेय, पल्‍लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्‍हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, साहब लालधारी, पूनम राय , रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्‍य भूमिका में हैं।



इसकी जानकारी फिल्‍म के निर्माता अरूण कुमार दुबे ने दी। उन्‍होंने बताया कि ओम सिने वीजन प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्‍म है, जिसकी पूरी शूटिंग उत्तर - प्रदेश महाराजगंज के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। इस फिल्म की एडिटिंग हो गई है जिस की डबिंग जल्द शुरू की जाएगी ,डबिंग होने के बाद फर्स्ट लुक और ट्रेलर आउट किया जायेगा !



फिल्‍म को लेकर दुबे ने बताया कि हमारी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ को मशहूर निर्देशक राम जे पटेल ने निर्देशित किया है। फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सावन कुमार हैं। लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि का है। डीओपी सम्राट सिंह, लेखक शमशेर सेन और कोरियोग्राफर अशोक हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।  फिल्‍म पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्‍मीद है‍ कि फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड