चीनी उत्पादों की होली जलाकर चीन के बहिष्कार की प्रतिज्ञा ली

प्रयागराज । एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी, नैनी प्रयागराज के नेतृत्व में  चीन व चीनी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा के साथ प्रयागराज महानगर के सुभाष चौराहा पर सोशल डिस्टेंस का पालन के साथ लोगों को जागरूक करते हुए चीन व चीनी उत्पाद के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। यह संकल्प संस्था के प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दिलाया गया व आम जनमानस से चाइनीज सामानों के बहिष्कार के लिए सहयोग रूपी आग्रह किया गया।



इस अवसर पर संस्था के प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने पूर्व इतिहास का स्मरण कराते हुए लोगों से कहा कि यह वही चीन है, जिसने सन 1962 में भारत के पीठ पर धोखे से छूरा घोपकर दगाबाजी की थी और पिछले दिनों गलवान घाटी में हमारे वीर सैनिकों को धोखे से मार कर यह प्रमाणित कर दिया कि चीन जैसे विश्वासघाती देश का कभी भी भारत विश्वास ना करें। जो हमारे देश में ही व्यापार कर , हम से धन कमा कर हमारे ही सैनिकों पर विश्वासघाती हमला करता है, तो ऐसे विश्वासघाती का हमें आर्थिक बहिष्कार करके इसका पुरजोर विरोध करके एक सीख देनी चाहिए।



और कहा कि भारत के वीर जवानों का बदला लेना चाहिए। कार्यक्रम में रामू केशरवानी, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपाधयक्षअनुराग जयसवाल, महामंत्री अवधेश चसुहान, कोषाध्यक्ष अंकित जयसवाल, प्रयागराज जिलाध्यक्ष देवांशु मिश्र, महामंत्री बृजेश कुमार तिवाती, मंत्री पवन गुप्ता, पीयूष मारवाड़ी, सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के प्रबन्धक कुंवरजी तिवारी, स्मृति, सृष्टि व दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा