हरी भरी वसुंधरा इसको न तू छेड़


सुषमा भंडारी


ये साँसों की खान हैं जीवन का वरदान।
प्राण सींचते वृक्ष ही मान तू या न मान ।।


जंगल में मंगल करें वृक्ष बडे अनमोल
शुद्ध हवा इनसे मिले मत कर इनका मोल।।


मन हर्षित हो जाय है जब जब देखूं पेड़ ।
हरी भरी वसुंधरा इसको न तू छेड़। ।


अपने जीवन के लिये एक लगा तू पौध।
यही तुम्हारी खोज है यही तुम्हारा शोध।।


खुशियां अपरम्पार हों जग का हो विस्तार।
जीवन देते वृक्ष जब मृत्यु जाये हार।।


आज लगाई पौध ये देगी जीवन लाभ।
स्वास्थ्य लाभ के वास्ते आओ बोयें ख्वाब।।


जल संरक्षण भी करें, जल की मारम्मार।
दुरुपयोग न कर कभी न हो तू लाचार।।


वन्य जीव जलने लगे वृक्षों की क्या बात।
स्वार्थ- सिद्धि के लिये मानव दे आघात।।


नित्य करें सब योग हम जीवन सफल बनाय ।
रोग दूर तन स्वस्थ हो मन सुन्दर हो जाय।।


 ( पर्यावरण दिवस )


पीहू पीहू बोलता
मनुआ हुआ अधीर।
कुहू -कुहू मैं करूं 
सुन ले मेरी पीर ।।


मन मन्दिर जिस पल हुआ 
तन दीपक की बाति ।
शुद्ध- स्वच्छ पर्यावरण 
ज्योत जले दिन राति। ।


डाल- ड़ाल पर फूल हों 
कली-कली पर भौर।
नीम निबोरी मिल गले 
देखें सुन्दर भोर।।


नया पाठ जब हम पढें
हो स्वच्छता की बात ।
पर्यावरण गर शुद्ध हो
सुख के हों दिन रात।।


सुषमा भंडारी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा