जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक भी लड़ेंगे : कर्नल

पटना - दानापुर स्थित सगुना मोड़ चौक पर भारत-चीन के बॉर्डर पर झड़प में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जवान किसान मोर्चा एवं गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर पी.एस. दयाल यति,राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री आर. डी. सिंह "कर्नल",प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनहित के एवज विकास चन्द्र गुड्डू बाबा,कमाण्डो राकेश रंजन,श्रीमती कलावती राय मुख्य रूप से उपस्थित हुए।उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए हिदुस्तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।



इस दौरान भारत के वीर सपूतों अमर रहे, भारतीय आर्मी जिदाबाद, भारतीय सैनिक जिन्दाबाद, चाइना मुर्दाबाद आदि नारे लगाए गए। डॉ यति ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार चाइना बॉर्डर में चाइनीस सैनिकों द्वारा भारत के सैनिक पर हमला किया गया।जिस प्रकार चाइना वालों ने घिनौना कार्य किया है। हम सभी भारतीय उसका पुरजोर विरोध करेंगे और हम लोग चाइना समान का विरोध करेंगे और जितने चाइनीस सामान है। उसे जलाने का काम करेंगे।


वहीं विकास चन्द्र गुड्डू बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि अब बोलने और समझने का वक्त नहीं है। जिस प्रकार चाइना के सैनिकों ने हम भारतीय सैनिकों पर हमला किया आप उसका मुंहतोड़ जवाब दें। हम सभी भारतीय आपके साथ हैं।
आर. डी. सिंह"कर्नल"ने कहा कि जितने भी भारतीय सैनिक हैं, देश का सर झुकने नहीं देंगे।हमारा एक-एक सैनिक चाइना के एक हजार के बराबर है।जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक भी मैदान में होंगे,इसकी मैं घोषणा करता हूँ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड